दिल में मेरे है, बे-क़रारी तुमसे, तू है गर आसपास, तो जुनूँ तुमसे, जाऊँ दूर तो मैं, जाऊँ कैसे तुमसे, राहें मेरी सारी, मिल जाती है तुमसे, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे, ये दर्द मेरे हैं सारे कितने हसीन, जिसमें शामिल हो तुम जैसे हो ख़ुशी, मेरे दिल की ज़मीं पे जो खिलता है, तू वो धनक, ख़्वाबों में जो दिखता है, हर दम दिल मेरा तू जो बहलाता है, ये सीने में साँस बन के तू चलता है, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे, गर तुम साथ ना होते, ख़ाली सा होता ये जहाँ, गर तुम बात ना करते, वीराँ सा होता आशियाँ, जाती जहाँ पे ये नज़रें, दिखती बस तन्हाइयाँ, अब तो लगता है जैसे, काइनात तुमसे यहाँ, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे, तुमसे ही प्यार, तकरार भी है तुमसे, गुज़रता है मेरा, हर लम्हा तुमसे,
जुनूँ – spirits
धनक - rainbow
आशियाँ - bird nest, residence, home
वीराँ - desert
काइनात - world, universe
© 2024 All Rights Reserved. Design by Sultanimator